हरियाणा HR विभाग में भर्ती, अनुभव रखने वाले कर्मचारियों को मिलेगा मौका

Read Time:3 Minute, 21 Second

डेपुटेशन) के आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत पात्र नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के तहत की जाएगी और योग्य कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 13 सहायक, 6 लिपिक, 3 अधीक्षक, 3 निजी सहायक, 3 स्टेनो-टाइपिस्ट, 2 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 1 निजी सचिव और 1 चालक का पद शामिल है। सभी पदों के लिए अलग-अलग पात्रता और अनुभव की शर्तें निर्धारित की गई हैं। अधिकांश पदों के लिए संबंधित समकक्ष पद पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। वहीं जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए दो वर्ष का अनुभव पर्याप्त होगा। अधीक्षक पद के लिए सहायक या उप अधीक्षक के रूप में आठ वर्ष से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। निजी सचिव के पद पर आवेदन करने के लिए निजी सहायक के रूप में कम से कम आठ वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे जिनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई, सतर्कता जांच या दंड की प्रक्रिया लंबित नहीं है।

सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इच्छुक कर्मचारियों के आवेदन, निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा तथा पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) का सारांश पत्र जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर मानव संसाधन विभाग को भेजें। सरकार ने यह भी कहा है कि विभाग केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भेजें जिन्हें चयन होने पर तुरंत कार्यमुक्त किया जा सके। इससे नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी और चयनित कर्मचारियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित की जा सकेगी। इच्छुक कर्मचारी अपने आवेदन की अग्रिम प्रति सीधे मानव संसाधन विभाग को भी भेज सकते हैं। हालांकि अंतिम चयन प्रक्रिया या साक्षात्कार में शामिल होने से पहले संबंधित विभाग से जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *