कोर्ट की कार्यवाही वायरल करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाही के ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग को बिना पूर्व अनुमति के सोशल मीडिया या किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, री-पोस्ट, एडिट या अपलोड नहीं किया जा सकेगा। इस आदेश का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखना और रिकॉर्डिंग के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के लिए संबंधित महासचिव और हाईकोर्ट की कार्यवाही के लिए संबंधित रजिस्ट्रार जनरल की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग साझा करना या उसमें बदलाव करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार समेत अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग और न्यायिक कार्यवाही के वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर संदर्भ से हटाकर या भ्रामक तरीके से प्रसारित किए जाने की शिकायतों से जुड़ा है। अदालत ने कहा कि इस विषय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और उचित व्यवस्था बनाना आवश्यक है।
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने दलील दी कि अदालत की कार्यवाही के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की गलत तस्वीर पेश होती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इस चिंता से सहमति जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए स्पष्ट नियम और नियंत्रण जरूरी हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश को न्यायिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब मामले की अगली सुनवाई में केंद्र सरकार और अन्य पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मुंबई के मशहूर G7 थिएटर पर संकट, लाइसेंस विवाद के बीच अचानक बंद हुआ गैटी गैलेक्सी
मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर गैटी गैलेक्सी थिएटर के अचानक बंद होने से सोमवार को हंगामे की स्थिति बन गई।...
वडोदरा में PM मोदी ने खोला विकास का पिटारा, फ्रेट कॉरिडोर से नई ट्रेनों तक गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...
LPG News Today: पेट्रोलियम मंत्रालय ने बदला बुकिंग गैप, ग्राहकों को राहत
LPG Booking Rule Changed: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।...
2,800 किमी से ज्यादा लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा, PM मोदी बोले- 21वीं सदी के भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम...
सत्य निकेतन में इमारत गिरने का मामला, 3 गिरफ्तार; PG संचालक और ठेकेदार की तलाश
नई दिल्ली:- दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी...
सत्य निकेतन हादसे में बड़ा अपडेट, 6 लोगों की मौत; NDRF के जवान और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल की इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में अब...

Average Rating