कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, जून मेले से पहले मिलेगी नई बाईपास सड़क।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार अब गढ़वाल मंडल के साथ-साथ कुमाऊं मंडल में भी धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ को धरातल पर उतारने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कमर कस ली है। सचिव पंकज पांडे ने बताया कि कुमाऊं के 16 प्राचीन मंदिरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 17 नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
कैंची धाम के लिए मास्टर प्लान
नीम करोली बाबा के भक्तों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक जाम को देखते हुए, कैंची धाम के लिए एक नई वैकल्पिक सड़क स्वीकृत की गई है। यह सड़क मंदिर के पीछे से गुजरेगी और मुख्य हाईवे से अलग होगी। सचिव पांडे ने स्पष्ट किया कि इस सड़क की कटिंग का काम पूरा हो चुका है और इसे जून 2026 के कैंची धाम मेले से पहले तैयार करने का लक्ष्य है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating