उर्मिला सनावर का बड़ा दावा— “चार दिनों से होटलों में छुपाकर रखी जा रही हूं”।
हरिद्वार/देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अहम गवाह और दावों के केंद्र में रहीं उर्मिला सनावर ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उर्मिला ने जानकारी दी कि किन्हीं कारणों से वह कल (15 जनवरी) अपना फोन कोर्ट में जमा नहीं करा पाईं, लेकिन आज यानी 16 जनवरी को वह हरिद्वार न्यायालय के समक्ष अपनी आवाज का सैंपल और रिकॉर्डिंग वाली ‘मेन डिवाइस’ जमा कराएंगी।
नेताओं पर तीखे प्रहार: उर्मिला ने भाजपा नेताओं पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पिछले चार दिनों से अलग-अलग होटलों में छुपाकर रखा जा रहा है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “महिलाओं की आवाज दबाने और इंस्टाग्राम-फेसबुक लाइव बंद करने से कुछ नहीं होगा, तुम्हारी औकात पूरा उत्तराखंड जानता है।”
अंकिता भंडारी का जिक्र और श्राप: भावुक और आक्रामक होते हुए उर्मिला ने आगे लिखा कि अंकिता भंडारी की आत्मा उन लोगों का सर्वनाश करेगी जो महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ’ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि क्या ऊपर से यही आदेश हैं कि बेटियों को होटलों में छुपाकर उनकी आवाज दबाई जाए?
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating