देहरादून, 16 जनवरी: उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय पहुँचकर उनसे भेंट की। यह मुलाकात राज्य कैबिनेट द्वारा 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को ‘समान कार्य–समान वेतन’ का लाभ देने के ऐतिहासिक निर्णय पर आभार व्यक्त करने के लिए थी। मिठाई खिलाकर साझा की खुशी: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने महासंघ के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर इस बड़ी उपलब्धि की बधाई दी। महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल और महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता के कारण ही यह न्यायपूर्ण निर्णय संभव हो सका है। सरकार की प्रतिबद्धता: इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा: “हमारी सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने उपनल कर्मियों के सम्मान के लिए यह ठोस कदम उठाया है। आगे भी चरणबद्ध तरीके से अन्य कर्मियों को समान पद–समान वेतन का लाभ दिया जाएगा। यह तो बस शुरुआत है।” Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मंत्री रेखा आर्या की अपील: “विकास के लिए सीधे मुझसे करें संपर्क, हर मांग होगी पूरी। उर्मिला सनावर का बड़ा दावा— “चार दिनों से होटलों में छुपाकर रखी जा रही हूं”।