गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में 31 अक्तूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी में आध्यात्मिक, प्राकृतिक व संस्कृति की झलक दिखेगी। इस बार राज्य ने अष्ट तत्व व एकत्व की थीम पर झांकी तैयार की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी को शामिल करने का गौरव मिला है। गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने विचार-विमर्श व परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ ही उत्तराखंड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया। आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी अष्ट तत्व और एकत्व में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत व समग्र विकास की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी व विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है। चौहान ने बताया कि झांकी व कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का 14 सदस्यीय दल उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा। Please follow and like us: Post navigation सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – मुख्यमंत्री मॉक ड्रिल में राहत, रेस्क्यू और समन्वय क्षमता की होगी जांच