राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों में जनसामान्य की होगी सहभागिता, कार्ययोजना तैयार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करें। हर सप्ताह गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के कार्य की समीक्षा की जाएगी। सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शुक्रवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। नंदा राजजात मार्गों के रखरखाव व यात्रा के पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कार्य योजना बनाई जाए। सीएम ने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों में सभी संबंधित संस्थानों व अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने शहरों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, साफ सफाई के साथ खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच अभियान में तेजी लाएं। प्रदेश में पूरी होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का भी विवरण तैयार किया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating