देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा
उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलाें में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में गरज के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। उधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है। प्रदेश में 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद बारिश, भूस्खलन के चलते प्रदेश में बंद 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खाेला जा सका है। अभी भी प्रदेश में 187 मार्ग बंद हैं। इसमें टिहरी में 20, चमोली 31, रुद्रप्रयाग 23, पौड़ी 18, उत्तरकाशी 22, देहरादून 14, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, बागेश्वर सात और नैनीताल में छह सड़क बंद है।चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है। बंद मार्गों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गाें पर 671 जेसीबी को बंद मार्गों को खोलने के लिए तैनात किया हुआ है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating