आस्था अब फाइटर पायलट स्ट्रीम में ट्रेनिंग लेंगी, बनेगी पहली महिला एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेटर?
ndian Navy में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं Aastha Poonia
आस्था अब फाइटर पायलट स्ट्रीम में प्रशिक्षण लेंगी। जहां अगले एक साल तक उन्हें अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों जैसे MiG-29K और Rafale-M उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चलता है। तो वो भविष्य में एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेशन करने वाली देश की पहली महिला बन सकती हैं।
किसी भी सेना बैकग्राउंड से नहीं है नाता
सब लेफ्टिनेंट आस्था की पृष्ठभूमि खास इसलिए भी है क्योंकि उनका कोई सेना बैकग्राउंड नहीं रहा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नेवी को चुना और यहां तक पहुंच गईं। इससे पहले नौसेना में महिलाएं हेलिकॉप्टर पायलट या एयर ऑपरेशन ऑफिसर के तौर पर जरूर थीं। लेकिन फाइटर स्ट्रीम का ये दरवाज़ा पहली बार खुला है। और आस्था ने वो पहला कदम रख दिया है।
हजारों लड़कियों के लिए बनी मिसाल
रियर एडमिरल जनक बेवली की मौजूदगी में उन्हें और लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को ये सम्मान दिया गया। नौसेना की तरफ से ये संकेत साफ है। अब महिला अधिकारी सिर्फ बराबरी की बात नहीं करेंगी। बल्कि सबसे आगे खड़ी दिखाई देंगी।
आस्था पूनिया की ये उपलब्धि एक ओर जहां ‘नारी शक्ति’ को नई पहचान देती है। वहीं उन हज़ारों लड़कियों के लिए भी उम्मीद जगाती है जो वर्दी पहनकर देश के लिए उड़ान भरना चाहती हैं।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating