केदारनाथ यात्रा में फिर बाधा, खराब मौसम से 4500 से ज्यादा हेलीकॉप्टर टिकट रद्द - Uttarakhand Samachar

पांचवें दिन भी केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों की उड़ान नहीं हुई। उड़ान न होने के कारण पांच दिन से इंतजार कर रहे यात्री बैरंग लौट गए। हेलिकॉप्टरों की उड़ान न होने से पांच दिनों में 4500 से अधिक टिकट रद्द हो चुके हैं।बता दें कि यात्रा के पहले चरण में खराब मौसम और अन्य कारणों से आये दिन हेली कंपनियों की 50 से अधिक टिकटें रद्द हुईं।

अब हेली कंपनियां भी धीरे-धीरे वापसी करने लगी है। बृहस्पतिवार को बीते चार दिनों की अपेक्षा मौसम बेहतर होने के बाद भी केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलिपैड से हेलिकॉप्टर की केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई।

इस दौरान कई यात्रियों ने हेली कंपनियों के कार्यालयों में संपर्क भी किया पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हेलिकॉप्टर का संचालन न होने से बीते पांच दिनों में ऑनलाइन बुकिंग की 4500 से अधिक टिकट रद्द हो चुकी हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक लगभग 6000 से अधिक हेलिकॉप्टर की टिकट अलग-अलग कारणों से रद्द हो चुके हैं।खराब मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू नहीं हो पाई: चौबे

दिल्ली से पहुंचे जितेंद्र यादव, बड़ोदरा के प्रतीक जैन, हैदराबाद के नितिन झा ने बताया कि उनकी टिकट बुक थी। उन्हें 17 जून को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन बीते तीन दिन से हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ लुधियाना के नीरज कुमार, दिल्ली के प्रताप कुशवाह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आये थे, हेलिकाॅप्टर का संचालन न होने से वह अब पैदल केदारनाथ जा रहे हैं। इधर, हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू नहीं हो पाई है।

थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौटा

2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार 8 हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति मिली है। इसमें आर्यन, हेली हिमालयन, ट्रांस भारत, थंबी एवीएशन, क्रिस्टल, पवन हंस, एरौ और ग्लोबल वैक्टा के नौ हेलिकॉप्टर ने 2 मई से 14 जून तक उड़ान भरी। मौसम के आये दिन खराब होने के कारण हेली कंपनियां वापस लौटने लगी हैं। बृहस्पतिवार को थंबी एविएशन का हेलिकॉप्टर वापस लौट गया है। आने वाले दिनों में और कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *