हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में पंचायत आरक्षण की सूची जारी, 10,000+ पद शामिल
प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 10000 से अधिक ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 12 जिलों में जिलाधिकारी की ओर से यह सूची जारी की गई है।
देहरादून जिले की जिला पंचायत शेरपुर, कचटा, उदपालटा को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि बायला, मंगरौली को अनुसूचित जनजाति, सुद्धोवाला, केदारावाला व लाखामंडल को अनुसूचित जाति महिला, मोहन और मलेथा को अनुसूचित जाति, खुशहालपुर, माजरी ग्रांट तृतीय और एटनबाग को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, शाहपुर कल्याणपुर व शंकरपुर द्वितीय को अन्य पिछड़ा वर्ग, खदरी खड़कमाफ प्रथम, साहबनगर, हरिपुर कला तृतीय, बड़कोट माफी व भुडडी द्वितीय को महिला, डाकपत्थर द्वितीय, नवाबगढ़, अस्थल, जस्सो वाला, चंद्रोटी, रायगी,व्यासनहरी, बृनाडबास्तील व आरा को अनारक्षित घोषित किया गया है
वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद पर कालसी को अनुसूचित जनजाति महिला, चकराता को अनुसूचित जाति महिला, सहसपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रायपुर, डोईवाला और विकासनगर को अनारक्षित घोषित किया गया है। इसी तरह चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और टिहरी जिले में आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है।
More Stories
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...
उर्मिला सनावर का बड़ा दावा- ‘मेरे घर में हुई चोरी के पीछे दुष्यंत गौतम का हाथ, सुरेश राठौड़ ने खोला राज’।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से...

Average Rating