हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम धामी, एजेंसियों के साथ की अहम बैठक
हैली सेवाओं की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता : CM
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में यूकाडा, एएआईबी और डीजीसीए सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि बीते सालों में हुई हैली दुर्घटनाओं की गंभीरता से समीक्षा और ऑडिट जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने सभी ऑपरेटर्स को हेलीकॉप्टर की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर्स के इंजन मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.
डबल इंजन पॉलिसी और वैदर कैमरा होंगे अनिवार्य
सीएम ने चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए केदारघाटी समेत सभी चारधाम वैली में आधुनिक वैदर कैमरे लगाने के आदेश दिए. उन्होंने यूकाडा को निर्देशित किया कि भविष्य में केवल डबल इंजन हैलीकॉप्टर्स के संचालन को प्राथमिकता देने वाली नीति तैयार की जाए. इसके साथ ही उन्होंने वैष्णो देवी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी हैली सेवाओं का अध्ययन कर वैसी ही प्रभावी प्रणाली लागू करने की बात कही.
यात्रियों के साथ किया पालयट करें संवेदनशील व्यवहार : CM
मुख्यमंत्री धामी ने हैली सेवाओं में केवल अत्यधिक अनुभवी पायलटों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स को यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सख्त नसीहत दी ताकि श्रद्धालु और पर्यटक देवभूमि से सुखद अनुभव लेकर लौटें. सीएम ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ाने की होड़ में सुरक्षा प्राथमिकता से पीछे नहीं हटनी चाहिए.
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating