सीमा पार से लाई गई विदेशी बंदूकें बरामद, जुगराज सिंह के तीन साथी गिरफ्तार
अमृतसर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोइंदवाल जेल में बंद किंगपिन जुगराज सिंह अपने वकील के मुंशी के माध्यम से रैकेट संचालित करता था। शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने यह जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ राजा निवासी अमृतसर, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी घनुपुर, अमृतसर, दिनेश कुमार उर्फ निशू निवासी छेहरटा, अमृतसर के ताैर पर हुई है। आरोपियों से दो पिस्तौल ग्लॉक 19X (ऑस्ट्रिया में निर्मित), दो पिस्तौल कैल 30 बोर (इटली में निर्मित, बरेटा यूएसए), एक पिस्टल 30 बोर स्टार मार्क, एक बरेटा गार्डोन वीटी (इटली में निर्मित) एपीएक्स बरेटा 30 बोर बरामद हुई है।
More Stories
आधार कार्ड पर पंजाब पुलिस की नई एडवाइजरी जारी
पंजाब पुलिस ने राज्यभर के सभी सांझ केंद्रों में पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड स्वीकार...
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी नई सियासी लड़ाई
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। पिछले...
भाजपा की नई टीम से पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
पंजाब भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम का गठन कर दिया है।...
बेअदबी कानून पर सियासी संग्राम, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बेअदबी कानून को लेकर सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया। कार्यवाही...
पंजाब में बरसे बादल, पारा सामान्य से नीचे पहुंचा
पंजाब में लगातार कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। राज्य...
अमृतसर में हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित रूप से जुड़े दो...

Average Rating