ताजमहल की शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज, अमन-शांति की मांगी दुआ - Uttarakhand Samachar

आगरा : बकरीद के पावन अवसर पर शनिवार सुबह ताजमहल स्थित शाही मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की और देश में अमन व शांति के लिए दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई।

इस अवसर पर सुबह ताजमहल में दो घंटे तक निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रही। नमाजियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इस दौरान मुफ्त में प्रवेश मिला, जिससे ताजमहल के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ताजमहल ही नहीं, बल्कि आगरा की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी हजारों लोगों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाए। आगरा के साथ-साथ फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और अन्य क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया।

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में भी भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज जिलों में भी बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।

त्योहार को ध्यान में रखते हुए पूरे आगरा मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *