ऋषिकेश में तंबाकू पर लगाम: बिना लाइसेंस बिक्री बंद, शुरू हुआ जागरूकता अभियान

Read Time:4 Minute, 14 Second

तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, ऋषिकेश में लाइसेंस प्रणाली की शुरुआत

देहरादून: राष्ट्रीय तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में 12 सैटेलाइट तंबाकू उन्मूलन केंद्रों (STCC) का विधिवत शुभारंभ किया। इन केंद्रों के माध्यम से तंबाकू सेवन करने वालों को परामर्श, उपचार और सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, इनके संचालन के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी प्रोटोकॉल भी जारी किया गया।

ऋषिकेश में तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस अनिवार्य

कार्यशाला के दौरान एक ऐतिहासिक पहल करते हुए ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस प्रणाली की शुरुआत की गई। अब कोई भी दुकानदार अधिकृत लाइसेंस के बिना तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकेगा। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि इसके लिए गजट अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह उत्तराखंड राज्य में अपनी तरह का पहला कदम माना जा रहा है।

जिला अस्पतालों में भी होंगे तंबाकू उपचार केंद्र

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि तंबाकू उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तंबाकू उपचार केंद्र (TCC) भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने दंत चिकित्सकों से नियमित स्क्रीनिंग और तंबाकू सेवन करने वाले मरीजों को परामर्श देने की अपील की।

सम्मानित किए गए उत्कृष्ट योगदानकर्ता

कार्यक्रम के दौरान कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में ऋषिकेश नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, जेलर पवन कोठारी, मसूरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नम्रता श्रीवास्तव और चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना सेठ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता

इस अवसर पर प्रतिभागियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई और एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। एनसीसी कैडेट्स और नर्सिंग छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निधि रावत, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंढियाल, सीओ डालनवाला अनुज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *