मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर के विकास की जांची रफ्तार, तेजी से काम करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला में कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें समयबद्ध पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बेसहारा जानवरों से जुड़ी समस्या का समाधान करने व किसानों को राहत देने के लिए गो-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हमीरपुर-घुमारवीं, नादौन-अम्ब तथा भोटा-ऊना सडक़ों के किनारे ई-चार्जिंग व्हीकल स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके लिए संबंधित अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरेटा में सात करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इको टूरिज्म परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस परियोजना के तहत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी अधोसंरचना, घास के मैदान, नाइट कैपिंग के लिए ट्री हाउस, वॉकिंग एवं नेचर टेऊल, कैफेटेरिया और चिल्ड्रन पार्क का विकास किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचयाती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शिमला में उपस्थित रहे तथा उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी हमीरपुर से वर्चुअली जुड़े।
More Stories
विमल नेगी केस: सीबीआई की टीम सोमवार को मुख्यालय से ले सकती है अहम दस्तावेज
चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को...
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का शिमला प्रवास संपन्न, सड़क मार्ग से पहुंचीं चंडीगढ़
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस...
हिमाचल में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों की परखी गई क्षमता
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को प्रदेश भर में 9वां...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में मेधावियों को किया सम्मानित, बांटे उत्कृष्टता पुरस्कार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट...
सेना के सम्मान में सोलन एकजुट, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश...
हिमाचल में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी: अब आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री!
हिमाचल प्रदेश: सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं...

Average Rating