कान फिल्म फेस्टिवल 2024, रॉबर्ट डी नीरो को मिला सर्वोच्च सम्मान, ट्रंप पर दिया विवादित बयान - Uttarakhand Samachar

13 मई को कान फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है। समारोह में पहले दिन हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े पाम डी’ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रॉबर्ट डी नीरो को यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा दिया गया। इस अवॉर्ड के मिलने पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

कान के सबसे बड़े अवॉर्ड को प्राप्त करते समय डी नीरो ने अपने संबोधन में कहा, “कान फेस्टिवल के लिए मेरे मन में बहुत भावनाएं हैं। खासकर अब जब दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो हमें अलग करता है, कान हमें एक साथ लाता है। स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, फैंस और दोस्त। यह घर आने जैसा है।” इस दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। डी नीरो ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’ बताया। जिसे कला, साहित्य और संगीत की समझ नहीं है।रॉबर्ट डी नीरो अब तक दो ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड्स को पहले ही अपने नाम कर चुके हैं।

लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा डी नीरो को ये सम्मान मिलना इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों एक साथ काम भी कर चुके हैं। डिकैप्रियो और डी नीरो ने पहली बार 1993 में आई फिल्म ‘दिस बॉयज लाइफ’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ में फिर एक साथ नजर आए थे। जिसे 2023 के कान में आधिकारिक चयन में दिखाया गया था।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *