सुरक्षा कारणों से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन पर लगी रोक
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बुधवार को सुरक्षा कारणों के चलते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए 491 श्रद्धालु पाकिस्तान नहीं जा पाए। आधिकारिक रूप से कारिडोर बंद करने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है पर श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें टर्मिनल पर तैनात अधिकारियों ने अगले आदेशों तक कारिडोर बंद होने की बात कही है।
पंजाब भर से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वे प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के पाकिस्तान में स्थित श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन करने आए थे। लेकिन मंगलवार रात को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद टर्मिनल में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा व मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुरुद्वारा साहिब न जाने की सलाह दी और कहा कि आने वाले दिनों में हालात सुधरने पर वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के प्रतिशोध के लिए मंगलवार रात्रि पाकिस्तान व गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों पर आपरेशन सिंदूर के तहत भारत की एयर स्ट्राइक के बाद सीमावर्ती पंजाब और जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम तेजी से चला। दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के सभी एयरपोर्ट तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
More Stories
सीमा पार से लाई गई विदेशी बंदूकें बरामद, जुगराज सिंह के तीन साथी गिरफ्तार
अमृतसर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह...
पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: SC वर्ग के 68 करोड़ के ऋण माफ, हजारों परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के 4727 लोगों का कर्ज माफ कर दिया है। यह कर्ज 31 जनवरी 2020...
लुधियाना में बदमाशों का तांडव: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी से हड़कंप
लुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन गांव बग्गा कला में 29 मई की रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पंजाब में 30 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का भंडाफोड़
चंडीगढ़ स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की ज़ोनल यूनिट ने एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले का भंडाफोड़ किया है।...
काला कारोबार बेखौफ! बठिंडा में दो ट्रकों से 80 लीटर इथेनॉल जब्त, 9 गिरफ्तार
पंजाब सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के गांव कोटशमीर में नवराज ढाबे पर छापेमारी...
कार सवार हेरोइन तस्कर गुरदासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा, बड़ी खेप बरामद
बटाला। बटाला में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने 510 ग्राम हैरोइन और क्रेटा कार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

Average Rating