बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिला नया सारथी
देहरादून/पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड सरकार ने हेमन्त द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन ने उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, हेमन्त द्विवेदी को उत्तराखंड मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या-205/14/1/1/XXI/2022 टी.सी., दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, अध्यक्ष के रूप में उनके कर्तव्यों, अधिकारों, दायित्वों और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से प्रशासकीय विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति राज्य की एक प्रमुख धार्मिक एवं प्रशासनिक संस्था है, जो चारधाम यात्रा के अंतर्गत दोनों धामों के संचालन, प्रबंधन एवं धार्मिक गतिविधियों की देखरेख करती है। समिति के अध्यक्ष का पद न केवल सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से प्रतिष्ठित होता है, बल्कि तीर्थाटन और राज्य के धार्मिक पर्यटन की व्यवस्था में भी इसकी अहम भूमिका रहती है।
हेमन्त द्विवेदी की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति अधिक प्रभावशाली और व्यवस्थित ढंग से कार्य करेगी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating