कानपुर में मातम, जूता कारखाने की आग ने ली 6 बेकसूरों की जान
कानपुर :- चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान भी शुरु किया गया। रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उसके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। । भूतल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है। इसके ऊपर गोदाम है। इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे।रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9:30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग को बढ़ता देख इमारत में रह रहे परिवार के लोग जान बचाकर भागे।
सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया। एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया था। इमारत में आग लगने से दरारें भी पड़ गईं हैं। हालांकि लमाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की जान गई है।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating