चारधाम यात्रा: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, धामी सरकार ने दिए निर्देश
देहरादून:- चारधाम यात्रा समेत प्रदेश में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा में लापरवाही पर चेतावनी देते हुए किराएदारों, रेहड़ी-पटरी वालों के सत्यापन, अवैध ढंग से प्रमाणपत्र बनाने और भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास में राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन को पीड़िता व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और अस्मिता के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी।
जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन, एपी अंशुमन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating