ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी! सिटी पार्क में बनेगा शानदार साइकिल ट्रैक
सहस्त्रधारा( नागल) हेलीपैड के ठीक सामने बनकर तैयार हुए सिटी पार्क में अब लोग साइक्लिंग का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। दरअसल, सिटी पार्क में साईकल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उपाध्यक्ष महोदय जल्द से जल्द इसे आमजन के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण की विभिन्न गतिमान परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सिटी पार्क में निरीक्षण के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पार्क में साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया गया है और इसे बहुत जल्द इस्तेमाल हेतु खोला जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सिटी पार्क प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। यहां पर तमाम सुविधाएं जनहित के मद्देनजर विकसित की गई हैं।
सैर सपाटे के साथ ही लोग यहां पर जिम, बच्चों के खेलकूद, पार्क के साथ ही कैंटीन व अब साइकिलिंग का भी आनंद ले सकेंगे।इसके बाद उपाध्यक्ष महोदय द्वारा मियांवाला में चल रहे पार्क निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई। यहां गन्ना सेन्टर की जमीन पर बनाये जा रहे एक अन्य पार्क का कार्य भी उन्होंने तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। डिफेंस कॉलोनी में निर्माणाधीन गौरा देवी वॉटर पार्क के निर्माण कार्यों पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष प्रकट किया गया।
उपाध्यक्ष द्वारा इस दौरान, सहस्त्रधारा रोड पर निर्माणाधीन आलयम आवासीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यहां चल रहे सीवर इत्यादि कार्यों को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष महोदय ने यहां बन रहे स्टूडियो अपार्टमेंट के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा। इस अवसर पर सचिव मोहन सिंह बर्निया, चीफ इंजीनियर एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating