पश्चिमी यूपी फिसड्डी, पूर्वांचल अव्वल: यूपी बोर्ड रिजल्ट में दिखा बड़ा बदलाव
यूपी बोर्ड के नतीजों में पूर्वांचल ने पश्चिमी यूपी से नंबर वन का ताज छीन लिया है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। पिछले साल 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस बार हाईस्कूल में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 91.43 फीसदी और इंटरमीडिएट में 83.47 फीसदी रहा। हाईस्कूल में बालक एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 88.95 व 94.06 फीसदी और इंटरमीडिएट में क्रमश: 80.08 व 87.13 रहा। हाईस्कूल में 91.08 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट में 82.87 फीसदी रिजल्ट के साथ बरेली क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा।
हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर रहे प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.24 रहा, जबकि 88.90 फीसदी रिजल्ट के साथ बरेली क्षेत्रीय कार्यालय चौथे और 88.9 फीसदी रिजल्ट के साथ वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय सबसे निचले पांचवें पायदान पर रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर रहे प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 81.47 फीसदी रहा। 80.44 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ चौथे व 79.20 फीसदी रिजल्ट के साथ वाराणसी पांचवें नंबर पर रहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 का परिणाम विगत 12 वर्षों में सबसे बेहतर रहा। इस वर्ष 90.11 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 2021 को छोड़ दें तो 2014 से अब तक का यह सबसे बेहतर रिजल्ट है। कोविड की वजह से 2021 में सभी विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए थे। 2025 से पहले 2023 में सबसे अधिक 89.78 प्रतिशत रिजल्ट गया था। हालांकि, इंटरमीडिएट का परिणाम विगत वर्षों की तरह ही रहा।
More Stories
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...
शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब होने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस की मूल फाइल गायब होने से जुड़े मामले में फिलहाल...
वाराणसी IIT BHU और Navy की नई पहल, समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए विकसित होंगे नए तकनीकी समाधान
वाराणसी:- देश में स्वदेशी रक्षा तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय...

Average Rating