नीतीश कैबिनेट का बड़ा निर्णय: नौकरी के वादे पर एक और कदम, 34 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री 34 एजेंडों पर मुहर लगा दी। नीतीश सरकार ने नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। बैठक में कई बड़े विभागों में नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी, उसपर स्वीकृति लगा दी। यानी अब राज्य के आठ जिलों (मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई) में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों के लिए कुल 526 पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 422 पद शिक्षक वर्ग के होंगे (हर कॉलेज में एक प्रधानाचार्य) और 104 पद गैर-शिक्षक (शिक्षकेत्तर) स्टाफ के होंगे।
वहीं नगर विकास विभाग में एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए 663 विभिन्न कोटि के गैर तकनीकी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा महाधिवक्ता कार्यालय में 34 स्थाई पद तथा संविदा आधारित छह पद समेत 40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए 2159 पदों का पुनर्गठन किया जाएगा।
मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, भागलपुर और सहरसा में प्रस्तावित हवाई अड्डों के अध्ययन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। सीतामढ़ी जिले के मुनौरा धाम में मंदिर निर्माण के लिए नोएडा की रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया। यह कदम धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देगा। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को बिहार में आयोजन की मंजूरी मिल गई। इसके लिए ₹119.04 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जो राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करेगा।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating