पहलगाम आतंकी हमले पर चीन स्तब्ध, आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा होने का किया ऐलान
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के बाद अब चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में चीन के राजदूत शू फेइहांग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस बर्बर आतंकी हमले की निंदा की है। चीन ने कहा-पहलगाम में हुए आंतकी हमले से वो स्तब्ध है, हम सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ है।
चीन के राजदूत फेइहांग ने एक्स पर लिखा,
‘पहलगाम में हुए हमले से स्तब्ध हूं और इसकी निंदा करता हूं। पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति। सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं।’
चीनी राजदूत के बयान के साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हम भारत के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए हमले में पर्यटकों के मारे जाने को लेकर चिंतित हैं। हम मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपना दुख प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था, हमारा इससे (हमले) से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं। साथ ही उन्होंने उल्टा इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था- दिल्ली में जो हुकूमत है, उसके खिलाफ बगावत हुई पड़ी है। ये घर में पनपा हुआ है। लोग हक मांग रहे हैं। इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। उन्होंने आगे कहा-भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए...

Average Rating