उत्तराखंड:- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने रात में सभी जिलों के कप्तानों से रिपोर्ट भी ली है। पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकी हमलों की मौत के बाद राज्य के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि हर घंटे सभी जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। मंगलवार हमले के बाद भी सभी जिलों से रिपोर्ट ली गई है। बॉर्डर क्षेत्रों में खासतौर पर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। श्वान दल और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation चारधाम यात्रा: अब वाहनों की होगी ऑनलाइन चेकिंग, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा, स्थायी समाधान की तलाश जारी