बेरोजगारी पर लगेगी लगाम, अटारी बॉर्डर से व्यापार शुरू करने की वकालत कर रहे हैं मान
भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ राजनीतिक दल के नेताओं की धक्का-मुक्की हो गई। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने वीरवार को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात शुरू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी अकाली दल की बीएसएफ जवानों के साथ गहमागहमी हो गई।
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान की अगुआई में वर्करों ने अटारी कस्बा में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी आटारी बॉर्डर पर जेसीपी के पास प्रदर्शन करना चाहते थे, परंतु पुलिस और बीएसएफ ने उनको रास्ते में ही रोक किया। इस दौरान शिअद अमृतसर के कार्यकर्ताओं की बीएसएफ के जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई। हालांकि बाद में मामला शांत करवाया गया।
सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अटारी बॉर्डर से 4500 वस्तुओं का व्यापार भारत सरकार शुरू करे। इससे खर्च पर 50 प्रतिशत से अधिक का लाभ होगा। वहीं पंजाब आर्थिक रूप में खुशहाल होगा। पंजाब की बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कुछ चहेते व्यापारिक संस्थानों को लाभ पहुंचाना चाहती है। यही कारण है कि अटारी बॉर्डर से व्यापार शुरू नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के नेता हरपाल सिंह बलेयर, उपकार सिंह संधू, अमरीक सिंह, मनप्रीत सिंह व हरबीर सिंह संधू आदि भी मौजूद थे।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating