लालू प्रसाद एम्स दिल्ली में भर्ती, बीपी-शुगर के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है। लालू प्रसाद के हाथ और कंधे पर घाव होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी की है। इधर, तेजस्वी यादव ने बताया कि कई दिनों से पिता के कंधे और हाथ में जख्म है। डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। जांच में पता चला कि बीपी भी काफी लो रह रहा है। बीपी अचानक 88/44 पहुंच गया था। अब दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया
वहीं दिल्ली एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर राकेश यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। हमलोग लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में जांच करवाने गए। वहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुए तो लालू प्रसाद राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। देर रात वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। यहां से सीधे उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया। एम्स में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती लालू के साथ हैं।
लालू प्रसाद जल्दी स्वस्थ हो जाएं, इसको लेकर उनके समर्थक लगातार दुआ मांग रहे। तेजस्वी यादव ने बताया कि कंधे और हाथ में उन्हें जख्म हो गया था और बुखार भी था। इसके साथ शुगर का भी इश्यू आ गया और फिर बीपी की परेशानी भी सामने आ गई। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष बहुत जल्द ठीक होकर वापस आएंगे। वहीं राजद एमएमसी ने बताया कि राजद को हाथ और कंधा पर घाव (बलतोड़) हो गया था। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई थी। डॉक्टर ने एंटीबायोटिक्स दवा दी। इस कारण शुगर लेवल बढ़ गया था। इससे तबीयत बिगड़ने लगे।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating