उत्तरकाशी के तीन युवक देहरादून में सड़क हादसे का शिकार, दो का हाल ही में हुआ था अग्निवीर भर्ती में चयन
देहरादून:- राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम के वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो अग्निवीर थे। दोनों हाल ही में भर्ती हुए थे।
सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है। मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। इससे पहले दोनों के परिजन निधन की सूचना से सदमे में आ गए। नवीन भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
सीओ ने बताया कि तीनों रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को दून अस्पताल में उपचार के भेजा गया। वहां उपचार के कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई और शाम के वक्त नवीन की मौत हो गई। आदित्य और मोहित करणपुर में रहते थे। जबकि नवीन सहस्त्रधारा रोड पर रहता था।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating