मथुरा में श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा में श्रद्धालुओं का जुटान, आस्था से गूंज उठा बलदेव

Read Time:1 Minute, 15 Second

मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। समाज गायन के साथ दाऊजी बाबा के आदेशानुसार हुरंगा शुरू हुआ।

हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते चारों ओर भीड़ है। हुरियारिनें सज-धजकर परंपरागत लहंगा फरिया व आभूषण में पहुंच चुकी हैं। हुरियारे भी सज-धजकर कृष्ण बलराम स्वरूप में आए हैं । हुरंगा में में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गायन सुनाई दे रही है। होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंज रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से माैके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *