उत्तराखंड:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक, विभिन्न विभागों में तकनीकी संवर्ग की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। वहीं, आयोग ने परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की थी। 45 अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिनमें से 21 अभ्यर्थियों के पात्र होने के बावजूद परिणाम रोके गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation नवरात्र के मौके पर उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार, क्या होंगे तीन मंत्रियों के इस्तीफे? पार्षदों का नगर निगम से आग्रह: आवारा कुत्तों के आतंक से निजात पाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए