नादौन में दुकानदार ने कपड़ों के नीचे छिपाया चरस, पुलिस ने 55.15 ग्राम चरस बरामद की
हिमाचल:- थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत 40 वर्षीय दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान निखिल जमवाल निवासी गगडुही ज्वालामुखी के रूप में हुई है। शनिवार को शहर में स्थित कोर्ट परिसर के निकट एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एसआई देवानंद सहित हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह कपड़े लेने के लिए पहुंचे। जैसे ही यह तीनों कपड़े देख रहे थे तो इसी दौरान दुकानदार ने एक रैक में कपड़ों के नीचे रखा पर्स छुपाने का प्रयास किया।
भनक लगते ही पुलिस कर्मचारियों ने जब पर्स बारे पूछा तो दुकानदार घबरा गया। इसके बाद जब शक के आधार पर पर्स की तालाशी ली गई तो पर्स में रखी गई 55.15 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह लोग कोर्ट परिसर में एक काम के चलते आए थे। इसी दौरान कुछ समय मिलने पर वह दुकान चले गए। दुकान में खरीदारी के दौरान दुकानदार से चरस पकडऩे में सफलता प्राप्त कीकोट रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर दुकानदार से 55.15 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। मामले की आगामी छानबीन की जा रही है- प्रताप सिंह, डीएसपी, नादौन।
More Stories
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...
स्मार्ट सिटी मिशन से बदलेगी पंजाब के तीन बड़े शहरों की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के तीन प्रमुख शहरों अमृतसर,...
बच्चों को गलत प्रभाव से बचाने की अपील, कंगना का बयान सुर्खियों में
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े...
मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश, अफवाहों से रहें सावधान
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

Average Rating