पांच साल बाद जावेद अख्तर और कंगना के बीच मानहानि केस सुलझा, दोनों ने अदालत में दी पेशी
लगभग पांच साल पहले जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। शुक्रवार को इस केस को लेकर उनके बीच सुलह हो गई। दोनों इस मामले को लेकर अदालत में पेश हुए थे। इस मामले को लेकर जावेद अख्तर ने विस्तार से बात की। हाल ही में कंगना के साथ जो मामला सुलझा है, उस पर राइटर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। वह कहते हैं, ‘मैंने पैसे तो मांगे नहीं थे, बस मांफी चाहिए थी। कंगना ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, वह आगे से ऐसी बात नहीं दोहराएंगी।’
जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या वह इस मामले के सुलझने से खुश हैं तो उनका कहना था- ‘नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूंगा।’ यह बात मजाकिया अंदाज में जावेद अख्तर ने कही। जावेद अख्तर अकसर ही मुखर होकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर या मीडिया के बीच में कहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच जाने जाते हैं।
शुक्रवार को कंगना ने ही सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि जावेद अख्तर के साथ लीगल मामला सुलझ गया है। कंगना ने लिखा- ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं। वे मेरी अगली फिल्म के गाने लिखने को भी राजी हैं।’ साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर का नाम भी लिया। गीतकार ने कंगना के इस बयान को मानहानि मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।
More Stories
सोशल मीडिया पर भूमि और उनकी टीचर के बीच छिड़ी बहस
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोध प्रदर्शन के...
विरोध प्रदर्शन में भाषा की मर्यादा पर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की सलमान खान ने की अपील
छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेता सलमान खान ने पहले छात्रों के...
वृंदावन में विराट-अनुष्का को देखने उमड़े फैंस, सुरक्षा टीम ने संभाली स्थिति
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज...
जेल से सीधे शादी में! राजपाल यादव की भतीजी की शादी के लिए कोर्ट ने दिखाई दरियादिली।
चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए राहत की खबर...
राजपाल यादव के जीवन का सबसे कठिन दौर; जेल के भीतर कैदियों की बदली जिंदगी।
अपनी शानदार अदाकारी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव के लिए पिछला कुछ समय मुश्किलों भरा रहा...

Average Rating