‘द रॉक’ ड्वेन जॉनसन ने फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हस्ती के रूप में किया राज
फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ‘द रॉक’ ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेसलर से अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन अक्सर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। अब यह उपलब्धि हासिल करके वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
यह पहली बार नहीं है कि ड्वेन जॉनसन इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता पांचवीं बार इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता ने पहली बार 2016 में 64.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था और फिर लगातार तीन वर्षों, 2019, 2020 और 2021 में टॉप पर बने रहे।
अभिनेता ने पिछले साल अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा कमाई की। इस मामले में वह रयान रेनॉल्ड्स और जेरी सीनफील्ड जैसे मशहूर सितारों से भी आगे निकल गए हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने पिछले साल ‘रेड वन’, ‘मोआना 2’ और अन्य फिल्मों के जरिए लगभग 88 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस सूची में दूसरे नंबर पर रयान रेनॉल्ड्स ने 85 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रहे। केविन हार्ट ने 81 मिलियन डॉलर और जेरी सीनफील्ड ने 60 मिलियन डॉलर के साथ टॉप 4 स्थान हासिल किया।
ड्वेन जॉनसन को आखिरी बार ‘रेड वन’ और ‘मोआना 2’ में देखा गया था। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘ए24’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह मार्टिन स्कॉर्सेसी की फिल्म, ‘द स्मैशिंग मशीन’ में लियोनार्डो डिकैप्रियो और एमिली ब्लंट के साथ भी अभिनय करेंगे।
More Stories
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर बड़ा फैसला, पहले विदेशों में दिखेगी फिल्म
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर 30...
निक जोनस को पसंद है ‘तौबा तौबा’, अब इंडियन खाने के भी हुए मुरीद
निक जोनस एक बार फिर इंडियन खाने को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर ने अपने भाई जो जोनस के साथ...
कोर्ट में बदला फैसला, संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।...
सोशल मीडिया पर भूमि और उनकी टीचर के बीच छिड़ी बहस
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोध प्रदर्शन के...
विरोध प्रदर्शन में भाषा की मर्यादा पर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की सलमान खान ने की अपील
छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेता सलमान खान ने पहले छात्रों के...

Average Rating