संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं, एएसआई ने कोर्ट को दी जानकारी
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एएसआई ने जांच रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा है कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। जांच के दौरान मस्जिद में गंदगी व कुछ जगहों पर झाड़ियां उगी पाई गई हैं इसके फोटोग्राफ भी एएसआई ने कोर्ट में दाखिल किए हैं। अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।
कोर्ट ने एएसआई को मस्जिद की सफाई वह उगी हुईं झाड़ियां को साफ करने का निर्देश दिया है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने एएसआई की जांच रिपोर्ट के खिलाफ ऑब्जेक्शन दाखिल करने के लिए समय लिया है। हिंदू पक्ष ने भी एफिडेविट फाइल करने के लिए समय लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 मार्च की तिथि नियत की है।
उधर, संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के मामले में बयान दर्ज करने के लिए न्यायिक जांच आयोग की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को शहर में रहेगी। आयोग के सदस्य संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आम लोगों के बयान दर्ज करेंगे। टीम के सदस्य शनिवार को भी जिले में रहेंगे और बवाल के दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों से भी बयान दर्ज करेंगे।
मालूम हो जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था।
More Stories
यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, गोविंद नारायण शुक्ला बने मुख्यालय प्रभारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा...
कासगंज संपत्ति विवाद: सांसद मुकेश राजपूत, बहन रीना समेत 37 के खिलाफ मुकदमा
कासगंज: फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कासगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद...
यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी यूपी...
धामी कैबिनेट के फैसलों से बदलेगी तस्वीर! 15 प्रस्ताव मंजूर, श्रमिकों को भी बड़ी राहत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को...
हथकरघा दिवस पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, पूर्व सरकारों की नीतियों पर उठाए सवाल
लखनऊ: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी आंदोलन...
27 लाख रुपये के लेनदेन पर विवाद, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रुपयों के लेनदेन से जुड़ा एक मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा के...

Average Rating