अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक की। शाह ने बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहे। बैठक के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में काफी हद तक रोल ठीक रहा है। जहां कमी रही है, उस पर बात हुई उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।
साथ ही आगे कहा कि लोगों को नए कानूनों की पूरी जानकारी हो, इसके लिए भी पहल की जाएगी। इससे पहले जो दो बैठक हुई थी, वो सुरक्षा से संबंधित थी, अगर सुरक्षा से संबंधित बैठकों में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को शामिल न करने का फैसला लिया जाता है, तो ठीक है। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से कानून और व्यवस्था सीधे केंद्र सरकार क द्वारा नियंत्रित की जाती है। क्योंकि तत्कालीन राज्य को 2019 में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दिया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल्ला और सिन्हा के अलावा, केंद्र सरकार और जम्मू और कश्मीर सरकार के शीर्ष अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक में बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम यानी तीनों कानूनों पर चर्चा की। जानकारी के लिए बता दें कि नए कानून पिछले साल 1 जुलाई से लागू हुए थे। गृह मंत्री पहले ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating