रायवाला:- राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर एक हाथी शनिवार रात अचानक हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर आ धमका। हाथी को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया, वहीं हाथी ने भी भीड़भाड़ व वाहनों को देखकर जंगल की ओर दौड़ लगाई और जंगल की तरफ चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि करीब महीने भर से एक टस्कर क्षेत्र में घूम रहा है। वह अक्सर हाईवे और आबादी क्षेत्र में आ जाता है। फरवरी माह में ही यह टस्कर चार बार हाईवे पर आ चुका है। शनिवार रात करीब नौ बजे रायवाला बाजार में जिस जगह हाथी आया, उससे कुछ ही दूरी पर हाट बाजार लगा हुआ था। बाजार जा रहे लोग भी हाथी को सड़क पर देख दहशत में आ गए। हालांकि, हाथी तुरंत ही वहां से पीछे लौटा और पंजाब नेशनल बैंक के पास वाली गली से होता हुआ राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation विधानसभा का बजट सत्र कल से, 521 सवालों ने सत्र को बना दिया और भी रोचक मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर रोड में जलवायु अनुकूलन और स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर कार्यशाला में साझा की नीति दिशा