प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन, कला जगत में शोक की लहर - Uttarakhand Samachar

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का सोमवार को निधन हो गया। वह बीते चार दिनों से महंत इंद्रेश अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है। 2014 में भाजपा से चुनाव भी लड़ चुके है घन्ना भाई

कार्डियक अरेस्ट बनी मौत की वजह

लोकप्रिय कलाकार घन्ना भाई को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई और चार दिनों तक जीवन रक्षक प्रणाली पर रहने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

लोक संस्कृति में अमूल्य योगदान

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और हास्य जगत में घन्ना भाई का नाम बेहद सम्मानजनक रहा है। अपनी अद्भुत संवाद अदायगी और व्यंग्यपूर्ण शैली के कारण वह उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चित थे। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर है।

फैंस और कलाकारों में शोक की लहर

सोशल मीडिया पर घन्ना भाई के प्रशंसक और उत्तराखंड के विभिन्न कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके योगदान को याद करते हुए कई लोगों ने उनके पुराने वीडियो साझा किए और उनकी अनुपस्थिति को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *