छपरा-सीवान हाईवे पर ट्रक ने कुचला चौकीदार, इंटर परीक्षा की ड्यूटी के लिए जा रहे थे
सारण में बाइक सवार चौकीदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वह इंटर परीक्षा की ड्यूटी करने बाइक से सेंटर पर जा रहे थे, इसी दौरान छपरा-सीवान राष्ट्रीय उच्च पथ पर कोपा थाना क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मरहा पंचायत के आलियासपुर गांव निवासी चंद्रमा मांझी के पुत्र प्रह्लाद मांझी के रूप में हुई है। वह मांझी थाने में कार्यरत थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
ड्यूटी पर जा रहे थे, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए
स्थानीय बाजार वासियों के द्वारा बताया गया कि अनियंत्रित अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से चौकीदार की दर्दनाक मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय कोपा थाने की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिस कारण परिवार सहित गांव में हाहाकार मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रह्लाद मांझी की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर लगी थी। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating