उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए लोनिवि दुगड्डा तैयारियां करने में जुटा है। वहीं यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित करेंगे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation UCC पोर्टल पर देहरादून के दो जोड़ों ने संग रहने की अनुमति मांगी, विवाद बढ़ा जंगलों में आग लगने की आशंका, मौसम विभाग पहली बार जारी करेगा विशेष बुलेटिन