फर्जी मार्कशीट से डाक विभाग में भर्ती, खुलासा होते ही युवती को मिली देवलचौड़ में तैनाती,हुआ खुलासा
हल्द्वानी में डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। पिछले वर्ष हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती में लालकुआं की युवती चयनित हुई थी। युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की आशंका होने के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। संबंधित बोर्ड से जानकारी लेने पर मामले का खुलासा हुआ।
वर्ष 2024 जून में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। इसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइंन करनी थी। डाक विभाग ने जब दस्तावेजों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। मार्कशीट फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी। इस पर विभाग ने संबंधित बोर्ड को मार्कशीट जांचने के लिए भेजी। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मॉर्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने चयनित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया।
सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
More Stories
‘नकल माफिया को भेजा जेल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी’, राहुल गांधी पर CM धामी का पलटवार
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण...
CM धामी की पहल रंग लाई, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने बताया कैसा हो उनका उत्तराखण्ड
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों...
शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख हड़पे, पिथौरागढ़ से गिरफ्तार हुआ आरोपी
देहरादून:- सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक...
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक, CM धामी ने बताई उत्तराखंड की कनेक्टिविटी योजना
नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...
SSP दून की रणनीति का असर, अंतरराज्यीय ATM ठगी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून/विकासनगर:- विकासनगर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम निकालने वाले एक कथित अंतरराज्यीय गिरोह का...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, कांति झा की मौत का कारण अभी रहस्य
उधमसिंह नगर:- उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में 18 वर्षीय कांति झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के...

Average Rating