दून-प्रयागराज के लिए हवाई सेवा आज से, यात्रियों को मिलेगा आसानी से सफर, किराया होगा इतना
देहरादून एयरपोर्ट से एलायंस एयर प्रयागराज के लिए 12 जनवरी से फ्लाइट संचालित करेगा। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा। यहां से फ्लाइट श्रद्धालुओं को प्रयागराज में उतारने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी।
देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ रविवार को प्रयागराज के लिए उड़ान संचालित की जाएगी। देहरादून से प्रयागराज के लिए एक तरफ का किराया लगभग 8,500 से 10,500 रुपये तक है, जो बुकिंग के हिसाब से घट-बढ़ भी सकता है। दून एयरपोर्ट पर शाम के खराब मौसम को देखते हुए विमानन कंपनी एलायंस एयर समय में बदलाव कर सकती है।
एयरपोर्ट शाम नौ बजे से पहले बंद हो जाता है। वहीं, शाम को कोहरा आदि के कारण भी उड़ानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया, एयरपोर्ट से एलायंस एयर महाकुंभ के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही एक और शहर हवाई कनेक्टिविटी से देहरादून से जुड़ जाएगा।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating