दून में बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट, दिनभर छाया रहा घना अंधेरा
देहरादून:- नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह से छाए बादलों से दिनभर अंधियारा छाया रहा। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इन सब के बीच दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज (शनिवार) का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार की देर रात रुक-रुककर बारिश होती रही।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating