ईडी ने आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर छापा मारा, घर से आवाजाही पर लगाई रोक - Uttarakhand Samachar

आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के यहां सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचने के साथ ही सभी की घर से आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमला नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरम में रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर बुधवार सुबह  प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। ये टीम लखनऊ से जांच के लिए आई है। इसके साथ ही नोएडा और अन्य जगहों पर भी छापे की सूचना है।

हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुर्खियों में आए प्रखर ने कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये बांकेबिहारी भक्तों संग मिलकर इकट्ठा कराने की बात कही थी। एसएसपी मथुरा ने इस संबंध में आगरा पुलिस से प्रखर गर्ग के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी। जिसमें प्रखर गर्ग का आपराधिक इतिहास सामने आया।

प्रखर गर्ग जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर है। जिन लोगों के साथ रकम के लेनदेन में धोखाधड़ी हुई वह प्रखर गर्ग के घर से लेकर पुलिस थानों व अदालतों में चक्कर काट रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *