जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जमुई, बिहार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर के कुल्हा और कोटद्वार के लछमपुर में पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, महानिदेशक शिक्षा सुश्री झरना कमठान, निदेशक जनजाति कल्याण श्री संजय सिंह टोलिया उपस्थित थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में डीजीपी नियुक्ति पर कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार का बयान, यूपीएससी और गृह मंत्रालय की भूमिका पर आपत्ति एसएसपी देहरादून के दिशा-निर्देश पर पुलिस की कड़ी चेकिंग, अपराध पर काबू पाने की कोशिश