राजधानी में बेरोजगार संगठन का विशाल आंदोलन, युवा सीएम आवास की ओर बढ़े पहुंचे
राज्य स्थापना दिवस पर सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए युवा मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती आयु सीमा तत्काल बढ़ाए जाने के लिए युवा मांग कर रहे हैं।
राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगार संघ सीएम आवास कूच करने पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में युवा राजधानी के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से युवाओं की भीड़ ने सीएम आवास कूच के लिए हुंकार भरी। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं को रोकने के लिए भारी पुलिस भी तैनात रहा।

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास का कूच करने ठानी। शनिवार को गांधी पार्क में धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं ने ली शपथ ली थी। वहीं, इस मौके पर उन्होंने करो या मरो रैली का ऐलान भी किया।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सुबह बेरोजगार युवा गांधी पार्क पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा, पिछली भर्ती में सरकार ने आश्वासन दिया था कि आगामी भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इससे युवाओं में भारी रोष है।

युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा, पुलिस भर्ती की आयु सीमा नहीं बढ़ाई गई तो वह करो या मरो रैली निकालेंगे।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार के आश्वासन का सम्मान करते हुए उन्होंने आठ नवंबर तक कोई धरना और प्रदर्शन नहीं किया था।
डीजीपी अभिनव कुमार की बीती 30 अक्तूबर को संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर सरकार काम कर रही है।

वहीं, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा, आठ सालों में पहली बार पुलिस भर्ती का अवसर आया है। ऐसे में उन युवाओं का क्या गुनाह है जिन्होंने एक बार भी फॉर्म नहीं भरा।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating