पुलिस लाईन रुद्रपुर में हुआ आला अधिकारियों और थाना प्रभारियों का भव्य परेड - Uttarakhand Samachar

ऊधमसिंह नगर:-  आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस बल को दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए परेड कराई गई। जिसमें जनपद के सभी आला अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी , पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा परेड में प्रतिभाग किया गया।

परेड के पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन के परिवहन शाखा, व्यायामशाला, कर्मचारी बैरक व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और कर्मचारी भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *