रुड़की के स्कूल में चौकीदार की हत्या का मामला, पुलिस ने शव का किया पोस्टमार्टम
रुड़की में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरजौली गांव निवासी इकबाल उर्फ बाला (60) पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही देवपुर में हैरिटेज स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते थे। शनिवार की देर शाम भी इकबाल स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधकर पीछे से आए एक व्यक्ति ने इकबाल को कूदकर लात मारकर नीचे गिरा दिया।
इसके बाद हमलावर ने इकबाल के हाथ से डंडा छीना और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसके बाद आरोपी उन्हें घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद इकबाल का बेटा खाना देने पहुंचा तो उसने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी।
इसके बाद परिजन आनन फानन में घायल को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
सीओ, मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जार रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating