कानपुर में भीषण सड़क हादसा: पनकी भौती में पांच लोगों की जान गई
यूपी के कानपुर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पनकी भौती में ओवर ब्रिज कट के पास हुई दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार को भी ब्रेक मारना पड़ा। दोनों वाहनों के पीछे आ रहे सरिया लदे ट्राले ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे कार डंपर और ट्राला के बीच आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार बच्चों व चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
चारों बच्चे पीएसआईटी के बताए जा रहे हैं। मृतकों में प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू शामिल है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करवाया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। चारों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पड़ोस के रहने वाले साहू की कार से सुबह 8 बजे स्कूल जाते थे।
More Stories
अतीक अहमद परिवार पर फिर दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेटे आबान का निधन
प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार गुरुवार को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे...
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...

Average Rating