देहरादून:- प्रदेश के थाने व चौकियों में अब पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार थानों में 32 पुलिस कर्मी और चौकियों में 16 पुलिस कर्मी तैनात किया जाना प्रस्तावित है। इसमें विभाग में शामिल किए गए सहायक उप निरीक्षक का पद भी शामिल है। यद्यपि, इस विषय में अभी वित्त विभाग की अनुमति नहीं मिल पाई है। इसके लिए जल्द ही सचिव गृह की अध्यक्षता में बैठक होनी है, जिसमें मानकों अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश में अभी उत्तर प्रदेश के समय में बनी नियमावली के हिसाब से ही थानों व चौकियों में निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक की तैनाती की जाती है। इसमें कभी बदलाव की जरूरत महसूस भी नहीं की गई। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पुलिस की कार्रवाई में घायल हुआ लूट का आरोपी साजिद, काशीपुर अस्पताल में इलाज जारी केदारनाथ यात्रा से लौटते समय बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की जान गई, 12 घायल